फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother's brother-in-law's wife accused of threatening

Meerut News: भाई के साले की पत्नी पर धमकी देने का आरोप

Mon, 01 Dec 2025 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Brother's brother-in-law's wife accused of threatening
दौराला। मटौर गांव निवासी ज्योति चौहान ने अपने भाई के साले की पत्नी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला ने अपने अपहरण का झूठा नाटक रच घर पर पुलिस को भेज दिया था। महिला लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन

ज्योति चौहान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मटौर गांव में रहता है। उसका अपने भाई से कोई लेनादेना नहीं है। बताया कि उसके भाई के साले की शादी रोशनपुर डौरली निवासी महिला से हुई है। अब उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। रविवार को महिला ने अपने अपहरण का नाटक रचा, जिस पर महिला का भाई पुलिस को लेकर उसके घर पहुंचा परंतु तलाशी के बाद भी उनके घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस को झूठी सूचना का अहसास हुआ। महिला ने फोन कर बाद में उन्हें धमकी दी कि वह उन्हें झूठे केस में फंसाकर रहेगी। पीड़ित ने दौराला थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed