फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother killed, there was a dispute over marriage breakdown

फुफेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या, शादी टूटने पर हुआ था विवाद

Thu, 28 Dec 2017 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 28 Dec 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
Brother killed, there was a dispute over marriage breakdown
मामले की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में शादी टूटने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने अपने फुफेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फरार होने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एकता कॉलोनी स्थित कुरैशियान मस्जिद निवासी नसीम का 19 वर्षीय पुत्र वसीम नाले के पास अपने दोस्तों के साथ था। उसी दौरान उसके ममेरे भाई बाबू उर्फ तस्लीम तथा मुस्तकीम वहां पहुंचे। दोनों का वसीम से उसकी शादी टूटने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि उनमें हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान बाबू ने अपनी जेब से चाकू निकालकर वसीम पर हमला कर दिया। चाकू वसीम के सीने में जा धंसा। चाकू लगते ही वसीम जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद भगदड़ मच गई। आरोपी चाकू मारने के बाद फरार हो गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी और जगह-जगह टीमों को भेजा गया। जिस पर फरार होने का प्रयास कर रहे बाबू और मुस्तकीम को पुलिस ने फव्वारा चौक पर दबोच लिया। इस मामले में मृतक वसीम के पिता नसीम ने आरोपियों के खिलाफ कुतुबशेर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : क्रिसमस-डे : मोहम्मद कैफ के 'फेसबुक पोस्ट' पर मौलाना का बड़ा बयान

वसीम की शादी टूटने के बाद हो गया था मनमुटाव

Brother killed, there was a dispute over marriage breakdown
शव ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

कुतुबशेर थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि शब्बू उर्फ काला उर्फ वसीम की शादी लगभग कुछ माह पूर्व बाबू की बहन के साथ तय हो गई थी, लेकिन एक मामले में वसीम जेल चला गया। जिसके चलते 15 दिन पूर्व बाबू एवं उसके परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। बाद में वसीम जेल से बाहर जिस कारण दोनों परिवारों में मनमुटाव हो गया। इसी बात को लेकर बुधवार की शाम को वसीम और बाबू में आपस में विवाद हो गया।

19 साल के वसीम की हत्या का आरोपी 20 वर्ष का
पुलिस के अनुसार मृतक वसीम की उम्र मात्र 19 वर्ष थी। जबकि हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए बाबू उर्फ तस्लीम की उम्र 20 वर्ष है। दोनों ही युवा हैं और दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं।

पहले बिना कार्रवाई किए लौटा ले गए शव
चिकित्सकों द्वारा वसीम को मृत घोषित कर दिए जाने के बाद परिजन उसके शव को बिना पोस्टमार्टम कराए और बिना किसी कार्रवाई के ही घर वापस ले गए। परिजनों ने पहले तो आरोपियों के खिलाफ किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में फिर शव को लेकर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed