फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother-in-law tried to rape, thrown out of the house

Meerut News: देवर-जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, घर से निकाला

Thu, 29 Jun 2023 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law tried to rape, thrown out of the house
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने देवर और जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने और फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लेने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी युवती की शादी पांच साल पहले लिसाड़ी गेट के इत्तेफाक नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि देवर व जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और फर्जी दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर लेकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने लिसाड़ी गेट थाने पहुंचकर ससुराल के लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर संजय वर्मा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed