{"_id":"687be494f9cd9c314301c03a","slug":"brother-commits-suicide-after-getting-angry-with-sister-over-using-mobile-phone-meerut-news-c-27-1-smrt1007-155214-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से मोबाइल फोन देखने के विवाद में गुस्साए भाई ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से मोबाइल फोन देखने के विवाद में गुस्साए भाई ने की आत्महत्या
Sun, 20 Jul 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर। मोबाइल फोन देखने को लेकर हुए विवाद में 16 वर्षीय किशोर मोहित ने घर के कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। किशोर के आत्महत्या करने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गांव रगड़पुरा निवासी मोहित पुत्र महेंद्र शनिवार को स्कूल गया था। मोहित कक्षा 11 का छात्र था। स्कूल से वह घर आया। उस समय परिजन खेत में धान लगाने गए थे। मोहित की बहन घर लौटी तो वहां मोहित का शव घर के कमरे में रस्सी से लटका मिला। मृतक की बहन ने शव देखकर परिजन को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो बताया गया कि मोहित का अपनी बहन से मोबाइल फोन देखने को लेकर विवाद बताया। गुस्से में आकर किशोर ने आत्मघाती कदम उठा लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।