फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother beat sister to death, accused arrested

भाई ने बहन को पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Brother beat sister to death, accused arrested
भाई ने बहन को पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। कसबे में शनिवार रात एक युवक ने अपनी बहन को पीटकर मार डाला। हत्यारोपी युवक बहन के व्यवहार और चालचलन से नाराज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में आरोपी के पिता ने ही रविवार सुबह करीब छह बजे थाने पर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग पुत्री और उसके पुत्र की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पुत्र ने बहन को लात घूसों से बुरी तरह पीटा। जिसमें उसकी मौत हो गई। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी युवक बहन के व्यवहार व चाल चलन से नाराज था। इसी के चलते गुस्से में उसने बहन की पिटाई की थी, जिसमें उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया उसकी नीयत बहन को जान से मारने की नहीं थी, वह केवल उसे डराना चाहता था।
विज्ञापन

पुलिस को बताए बिना दफनाने की थी तैयारी
नगीना। किशोरी का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों घर से चले गए थे, लेकिन बाद में आ गए थे। दोनों एक-दूसरे से निकाह करने की जिद कर रहे थे। किशोरी का भाई दिल्ली में काम करता है और वह शनिवार को ही घर आया था। उसे दोनों का निकाह मंजूर नहीं था, इसलिए उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। लड़की की मौत के बाद परिजन उसे गुपचुप तरीके से दफनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गया है। नगरपालिका के चेयरपर्सन के पति शेख खलीलुर्रहमान ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed