फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brother and Sister death in food poisoning at Bijnor of Uttar Pradesh

यूपीः कुपोषण ने ली दो मासूमों की जान, हरकत में आया स्वास्थ्य अमला, चिकित्सकों ने गांव में डाला डेरा

Fri, 13 Sep 2019 06:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Sep 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Brother and Sister death in food poisoning at Bijnor of Uttar Pradesh
भाई बहन की मौत गमजदा परिवार - फोटो : अमर उजाला

गांव रतनगढ़ में कुपोषण ने दो मासूमों भाई-बहन की जान ले ली जबकि तीन को नूरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को गांव में डेरा डाल दिया। इसकी सूचना पर मुरादाबाद से आई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। अफसरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन


नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रतनगढ़ निवासी जयप्रकाश के चार बच्चों पुत्री ऐश्वर्य (5), लोकेश उर्फ आराध्या (4), मानवी (7) व पुत्र कार्तिक (डेढ़ वर्ष) तथा उसके सगे भाई नीरज जोशी की 14 वर्ष पुत्री प्रीति बृहस्पतिवार की सुबह उल्टी दस्त होने के कारण क्षेत्र के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निजी चिकित्सक ने फूड प्वॉइजनिंग बताते हुए इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम को उपचार के दौरान लोकेश और कार्तिक की मौत हो गई। इसके बाद गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने ऐश्वर्या और मानवी को नूरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां जयप्रकाश ने बताया कि उसके और उसके भाई के बच्चे बुधवार की शाम को दाल चावल खा कर सोए थे। रात में ही सभी बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी तो उन्होंने गांव के ही निजी चिकित्सक कोदिखाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चों की मौत के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने आए जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. शैलेष जैन ने बीमार बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि बच्चों ने करीब दो दिन का बासी भोजन किया था। इससे उनकी हालत बिगड़ी है। इस दौरान मुरादाबाद से पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।


मृतक बच्चे अतिकुपोषित थे
नूरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अजय धर्मेश गंधर्व ने बताया कि मृतक दोनों बच्चे अतिकुपोषित थे। जयप्रकाश का परिवार बहुत गरीब है। पीएचसी की टीम ने कई बार परिजनों से अपने बच्चों को जिला अस्पताल स्थित एनआरसी में भर्ती कराने को कहा था। लेकिन परिजनों ने मना कर दिया था। संभवत: कुपोषण से ही बच्चों की मौत हुई है। फिलहाल मुरादाबाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा लिए गए नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed