फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   broken roads of the city will be built by spending 14 crores

14 करोड़ खर्च करके बनेंगी शहर की टूटी सड़कें

Tue, 06 Oct 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
broken roads of the city will be built by spending 14 crores
मेरठ। शहरवासियों को जल्द ही टूटी सड़कों से निजात मिलेगी। नगर निगम इनके निर्माण पर 14 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। महापौर जल्द ही इसके लिए बैठक करने जा रही हैं। 14वें वित्त आयोग के बाकी बचे धन से इन सड़कों की दशा सुधारी जाएगी।
विज्ञापन

शहर की 12 मुख्य सड़क नगर निगम के प्रबंधन में आती हैं। इन सड़कों का निर्माण और मरम्मत नगर निगम करता है। सीवर लाइन बिछाने और बरसात के चलते इन सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। महापौर के कैंप कार्यालय के सामने स्थित सूरजकुंड रोड भी उखड़ी हुई है। अमर उजाला लगातार टूटी सड़कों के खिलाफ अभियान चलाकर परेशान शहरवासियों की आवाज उठा रहा है। मामले के सुर्खियों में आने के बाद नगर निगम की नींद टूटने लगी है। महापौर सुनीता वर्मा ने इस बारे में अमर उजाला को बताया कि बरसात के चलते अधिकतर सड़कें टूट गई हैं। इनकी मरम्मत जरूरी है। 14वें वित्त आयोग के अभी 14 करोड़ रुपये शेष हैं। इस धन को टूटी सड़कों के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। इसके लिए वे जल्द ही बैठक बुलाने वाली हैं। इसमें अधिकारियों से टूटी सड़कों के प्रस्ताव मांगे जाएंगे। मुख्य सड़कों से भी बुरा हाल मलिन बस्तियों की सड़कों का है। वहां भी सड़कें बनवाई जाएंगी। सुनीता वर्मा ने बताया कि निगम अधिकारियों को जनहित के काम में कोई भी कोताही नहीं बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed