फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Broke his hand in a scuffle with the inspector, threatening to take off his uniform

Meerut News: दरोगा से हाथपाई कर हाथ तोड़ा, वर्दी उतरवाने की धमकी

Sat, 11 Mar 2023 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Broke his hand in a scuffle with the inspector, threatening to take off his uniform
मेरठ। देहलीगेट थाना क्षेत्र के अहमद रोड छतरी वाले पीर पर शुक्रवार काे चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों ने दरोगा के साथ हाथापाई कर हाथ तोड़ दिया। युवकों ने वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी। पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को पकड़ कर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

देहलीगेट थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वैली बाजार चौकी इंचार्ज गजेन्द्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी खैरनगर चौराहे की तरफ बिना नंबर प्लेट स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। युवकों ने हाथपाई कर दरोगा का हाथ तोड़ दिया। आरोपी बाइक से फरार होने लगे तो पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दो को दबोच लिया। एक आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की पहचान कम्बोह गेट देहलीगेट निवासी अंशुल उर्फ आशु, अरविंद के रूप में हुई। उनका तीसरा साथी मोंटी था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि बाइक को सीज कर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed