{"_id":"5d0bd5b78ebc3e667f4c53e0","slug":"british-embassy-officials-have-see-lakshagraha-of-mahabharat-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश दूतावास अधिकारियों ने देखा महाभारत कालीन लाक्षाग्रह, चखा भारतीय व्यंजनों का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश दूतावास अधिकारियों ने देखा महाभारत कालीन लाक्षाग्रह, चखा भारतीय व्यंजनों का स्वाद
Fri, 21 Jun 2019 12:24 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश दूतावास अधिकारियों ने महाभारत कालीन लाक्षाग्रह देखा
- फोटो : अमर उजाला
मैनचेस्टर शहर से अपने परिवार के सदस्यों संग आए ब्रिटिश दूतावास के अधिकारी बरनावा लाक्षागृह देखने पहुंचे। वहां उन्होंने पुरातात्विक अवशेष देखें। इस दौरान उन्होंने भारतीय व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित ब्रिटिश दूतावास में स्टेट मैनेजर स्टीवर्ट व इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर से आए उनके बड़े भाई स्टीवन ब्राउन, उनकी पत्नी मार्गलस ने लाक्षागृह का भ्रमण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने प्राचीन अवशेष, गुफा, गुरुकुल परिसर की यज्ञशालाएं आदि देखें। इसके उपरांत पिचौकरा में मास्टर वीरेंद्र के यहां ब्रिटिश नागरिकों ने चावल, सब्जी, रोटी, सलाद, मट्ठा, दही, गन्ने के रस के अलावा समोसा, बर्फी, कलाकंद आदि भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखा। खेतों पर जाकर गन्ने की फसल देखी और आम के बागान में जाकर आम का भी स्वाद लिया। इस दल के सदस्यों ने भारतीय व्यंजनों को खूब सराहा। ग्रामीणों ने भी उनके साथ जमकर सेल्फी ली।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/