फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brigadier inspected the NCC camp.

Meerut News: ब्रिगेडियर ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण

Fri, 29 May 2026 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Brigadier inspected the NCC camp.
एन सी सी शिविर के निरीक्षण को पहुंचे ब्रिगेडियर पीएस झांगु। (स्त्रोत बटालियन) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण के आठवें दिन ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीएस झांगु, सेना मेडल ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कैंप कमांडेंट कर्नल शैली मल्होत्रा ने ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीएस झांगु की अगवानी की। फ्लैग एरिया में सैन्य अनुशासन एवं उत्साह के साथ कैडेट्स ने ब्रिगेडियर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

ब्रिगेडियर झांगु ने गार्ड का निरीक्षण किया व शिविर में उपस्थित सभी एएनओ और उपस्थित स्टाफ का परिचय लिया। शिविर कमांडेंट कर्नल शैली मल्होत्रा ने ग्रुप कमांडर को शिविर की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। ग्रुप कमांडर ने शिविर में कैडेट्स के लिविंग एरिया, कुक हाउस, ट्रेनिंग एरिया व मैस का निरीक्षण किया। शिविर में चल रही विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया और कैडेटों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed