फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bridges built during the British period have become dilapidated, officers are putting responsibility on each other

Meerut News: ब्रिटिश काल में बने पुल हो चुके हैं जर्जर, अफसर डाल रहे एक-दूसरे पर जिम्मेदारी

Sun, 02 Apr 2023 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Bridges built during the British period have become dilapidated, officers are putting responsibility on each other
मेरठ। गंगनहर पर ब्रिटिश काल में बने पुल जर्जर हो चुके हैं। ये पुल कब गंगनहर में समा जाएं, कुछ नहीं पता। शनिवार को सलावा में गंगनहर का पुल टूटने से हड़कंप मच गया लेकिन सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एक दूसरे पर ही जिम्मेदारी का ठीकरा फोड़ रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते निकट भविष्य में भी इस तरह के हादसों से छुटकारा मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

हरिद्वार हर की पौड़ी से निकली गंगनहर को ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। उस समय गंगनहर पर मेरठ जिले में भोला झाल, जानी, नानू, सरधना, अटेरना, टीकरी, भलसोना, सोंदा, डिडोली, सठहेड़ी समेत काफी स्थानों पर पुल बनवाए गए थे। सिंचाई विभाग के रिकार्ड के अनुसार इन पुलों की उम्र 100 साल से अधिक हो चुकी है। फिलहाल जानी, नानू गंगनहर पर ही नए पुल बने हैं। बाकी सभी पुराने पुलों पर अब भी भारी वाहन दौड़ रहे हैं। भोले की झाल पर पनचक्की, टरबाइन समेत तीन पुल हैं। तीनों ही पुल जर्जर हैं। इन पुलों का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अभी निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इन पुलों पर वाहन काफी संख्या में गुजरते हैं।
विज्ञापन



नहरों पर जितने भी पुल हैं, उनको बनाने और रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई की है। यानी जिसका मार्ग उसी का पुल। सिंचाई विभाग पूर्व में नहरों के 100 साल पुराने सभी पुलों की रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी को दे चुका है। सलावा में भी गंगनहर के पुल को बनाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। सिंचाई विभाग ने सलावा पुल पर जर्जर होने की सूचना का बोर्ड लगाया था, जिसे किसी ने उखाड़ दिया। - नीरज लांबा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगनहर के पुलों के रखरखाव की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है, फिर भी अधिशासी अभियंता से बात करेंगे। सलावा गंगनहर के पुल के गिरने की सूचना मिली है। - ओपी सोनकर, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed