फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bride refused marriage by looking at the groom at baghpat

बारात लेकर आए दूल्हे को देख दुल्हन ने काट ली हाथ की नस, जमकर बखेड़ा

Tue, 12 Jun 2018 02:19 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Tue, 12 Jun 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
bride refused marriage by looking at the groom at baghpat
फाइल फोटो

दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा तो वहां बखेड़ा हो गया। घर की चौखट पर दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों ने दबाव बनाया तो युवती ने हाथ की नस काट ली।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। यहां दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात युवती के घर पहुंची, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने दबाव मनाया तो उसने अपने हाथ की नस काट ली और कहा कि प्रेमी के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बारात बैरंग लौट गई। मामला पुलिस में पहुंचा तो परिजन इलाज कराकर युवती को पुसार बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। सूचना मिलते ही प्रेमी युवती को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


पढ़ें : धर्म परिवर्तन के बाद पंचायत, फिर ममेरे भाई से करा दी युवती की शादी, बखेड़ा 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को युवती की शादी थी। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बारात संबंधित युवती के घर पर पहुंच गई। परिजनों ने बारात का स्वागत किया। बाराती और घराती सब खुश थे। इसी दौरान दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि प्रेमी के अलावा वह किसी से भी शादी नहीं करेगी। परिजनों ने उस पर दबाव बनाया तो दुल्हन ने परिजनों के सामने ही अपने हाथ की नस काट ली। इससे परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। परिजनों ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के पिता ने दूल्हे से माफी मांगते हुए बारात को वापस भेज दिया। बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। मामला पुलिस में पहुंच गया। परिजन युवती को लेकर दोघट थाने में पहुंचे। पुलिस ने युवती के साथ पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहते हैं। वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दिया कि अब उनका बेटी से कोई रिश्ता नाता नहीं रहा है। वह जहां जाना चाहती है, जा सकती है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करने के बाद उन्हें वापस भेज दिया। परिजन घायल युवती को पुसार बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। सूचना मिलते ही प्रेमी बस स्टैंड से युवती को अपने साथ लेकर चला गया।  क्षेत्र में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed