{"_id":"687023248e9b884f5800902a","slug":"bride-ran-away-from-her-in-laws-house-within-five-days-seen-going-with-a-young-man-on-a-bike-in-cctv-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109387-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में ही ससुराल से दुल्हन भागी, सीसीटीवी में बाइक पर युवक के साथ जाती दिखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में ही ससुराल से दुल्हन भागी, सीसीटीवी में बाइक पर युवक के साथ जाती दिखी
विज्ञापन
फलावदा। क्षेत्र के गांव बातनौर में पांच दिन पूर्व शादी कर लाई गई नई नवेली दुल्हन सुसराल के लोगों को चकमा देकर भाग गई। ससुराल वालों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गांव बातनौर निवासी सचिन पांच दिन पूर्व रिठानी क्षेत्र की युवती से शादी कर दुल्हन को अपने गांव लाया था। सचिन ने बताया कि तीन-चार दिन तो सब ठीक ठाक रहा। बृहस्पतिवार को सचिन के परिवार वाले काम पर चले गए। लौटने पर दुल्हन ने शौच जाने की इच्छा जाहिर की। बताया कि जैसे ही वह शौच करने गई तो वहां से गायब हो गई।
सूचना मिलने पर उसके परिजन भी घर पहुंचे और दुल्हन की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुसराल वालों ने सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो एक बाइक पर सवार होकर एक युवक के साथ दुल्हन को जाते हुए देखा गया। घटना के संबंध में ससुराल पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए थाना प्रभारी से दुल्हन की तलाश कराने की मांग की।