फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bride loot case: Police constituted Panchayat in village at meerut

दुल्हन लूट प्रकरण: धार्मिक स्थल से एलान, गांव में हुई पंचायत

Thu, 31 Jan 2019 07:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 31 Jan 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Bride loot case: Police constituted Panchayat in village at meerut
पचपेड़ा में आयोजित पंचायत में मौजूद एसपी देहात राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

दुल्हन प्रकरण में हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस में हंगामा कर आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। वहीं, एसपी देहात ने पचपेड़ा गांव में पंचायत बुलाई। लोगों को बुलाने के लिए धार्मिक स्थल से ऐलान कराया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस उत्पीड़न के चलते लोगों को गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


वाहिनी कार्यकर्ताओं ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। साथ ही कहा कि दुल्हन से हुई वारदात को लेकर परीक्षितगढ़ और खरखौदा के इलाके में जबरदस्त आक्रोश है। कुछ लोग इस मामले में तनाव की स्थिति बनाने का प्रयास भी कर रहे हैं। डीआईजी अखिलेश कुमार ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

वहीं पचपेड़ा गांव में हुई पंचायत में एसपी देहात ने ग्रामीणों से पूछा कि दुल्हन के साथ हुई वारदात निंदनीय है या नहीं। जिस पर कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। कुछ लड़कों की गलती पूरे गांव को भुगतनी पड़ रही है। जिस पर एसपी देहात ने उनको भरोसा दिलाया कि किसी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। नामजद आरोपी जेल जाएंगे। इस दौरान नदीम चौहान, प्रधान जराफत अली, पूर्व प्रधान अफसर अली, अकरम, फारूख अली, गौरी, यूनुस, साजिद, जुल्फिकार अली, तरीकत, बुंदू खां, सुलेमान, ताहिर आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 

वहीं रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शोहराब ग्यास ने प्रस्ताव रखा कि गांव के कुछ गणमान्य लोग दुल्हन पक्ष के घर जाकर माफी मांगेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed