शादी में बारातियों ने किया हंगामा तो दुल्हन ने लिया ऐसा फैसला, जेल जाने से बची पूरी बारात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में गोंडा से आई बारात फेरों की रस्म के बाद दुल्हन को अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही थी कि पूरी कहानी में ही अजीब मोड़ आ गया। यहां तक कि पूरी बारात के जेल जाने की नौबत आ गई। वहीं दुल्हन के फैसला सुनते ही लोगों के होश उड़ गए।
शादी के बाद फेरों की रस्म से कुछ देर पहले ही वर-वधू पक्ष और बारातियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कोई हल नहीं निकला तो मामला थाने जा पहुंचा और बारातियों के जेल जाने तक की नौबत आ गई। काफी जद्दोजहद के बाद गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामले का पटाक्षेप हुआ और वर पक्ष द्वारा वधू पक्ष को 13 लाख रुपये देने की सहमति के बाद समझौता हो गया।
एसएसआई परतापुर वीर सिंह के अनुसार सदर निवासी एक बड़े व्यापारी की बेटी की बारात गोंडा से सोमवार शाम दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट में आई थी। सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। बताया गया कि जयमाला के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद होना शुरू हो गया था।
फेरों की रस्म शुरू होने से पहले किसी बात को लेकर वर पक्ष ने हंगामा कर दिया। मामला इस कदर बढ़ा कि दुल्हन ने ही शादी करने से इंकार कर दिया। देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया। विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे शहर के कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने मामले को संभालने की कोशिश भी की। लेकिन बात नहीं बन पाई।
इस बीच वर पक्ष के लोग वहां से दिल्ली रोड स्थित एक होटल में लौट आए। मंगलवार सुबह वधू पक्ष के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस हरकत में आयी और होटल से वर पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गयी। कुछ ही देर में थाने में लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते हिरासत में लिए गए लोगों की पैरवी के लिए फोन घनघनाने लगे। वहीं, वधू पक्ष के समर्थन में काफी लोग आ गए। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
एसएसआई ने बताया कि दोनों पक्षों ने पुलिस के समक्ष समझौते की इच्छा जाहिर की थी। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली। समझौते में तय हुआ कि वर पक्ष वधू पक्ष को शादी की तैयारियों में खर्च हुए 13 लाख रुपये देगा। शाम को समझौता होने के बाद दोनों पक्ष लौट गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/