फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bricks handed over instead of pen in daughters' hands

बेटियों के हाथों में कलम की जगह थमा दीं ईंटें

Sat, 09 Jan 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bricks handed over instead of pen in daughters' hands
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित पुराने कमेले के स्थान पर बनाए गए राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में छात्राओं से ईंटें उठवाने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया, जिसमें छात्राएं ईंटें उठाकर लाती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखकर लोगों ने आलोचना करनी शुरू कर दी। अधिकांश लोगों ने छात्राओं के हाथों में कलम की जगह ईंटें देखकर रोष जताया।
विज्ञापन

पुराने कमेले के स्थान पर सपा सरकार में जीजीआईसी का निर्माण हुआ था। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में कॉलेज खुलने के बाद बेटियों की शिक्षा के लिए कदम अहम माना गया। कॉलेज में करीब 15 सौ छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। लेकिन शुक्रवार को कॉलेज की वायरल वीडियो ने सभी को काफी कुछ सोचने को मजबूर कर दिया। सूत्रों के अनुसार कॉलेज प्रांगण में एक बड़े स्थायी मंच का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसको लेकर सोमवार को स्कूली छात्राओं से स्कूल के पीछे पड़ी ईंटों को मंच के निर्माण के लिए मंगाया गया।
विज्ञापन

हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि छात्राएं कौन सी कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं।
वायरल वीडियो के बाद कई संगठनों ने गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इस मामले में स्कूल की शिक्षिकाओं पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य पूनम गोयल ने इस संबंध में बताया कि छात्राओं से श्रमदान के तौर पर छात्राओं से थोड़ा सा कार्य कराया गया। कुछ लोगों ने साजिश के तहत स्कूल को बदनाम करने का प्रयास किया है। जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई
जीजीआईसी की छात्राओं की वीडियो वायरल हुई है, जिसमें जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। गिरजेश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक
यह शर्मनाक है
सपा विधायक रफीक अंसारी ने कॉलेज में छात्राओं से ईंटें उठवाने की वीडियो को शर्मनाक बताया। कहा कि मामले में जांच होनी चाहिए। बेटियों के हाथों में कलम की जगह ईंटें कैसे थमा दी गई। जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक से इस संबंध में मिलेंगे।

खुली जुमलों की पोल
आसपा के जिला महासचिव शमीम चौधरी ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली सरकार में बेटियों से मजदूरी कराने की यह घटना दुखद है। वीडियो सरकार के जुमलों की पोल खोल रही है। उप्र सरकार तत्काल दोषी लोगों पर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed