फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   brick association related news

Meerut News: ईंट भट्ठों पर दीपावली के बाद आएंगे श्रमिक

Sun, 04 Oct 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
brick association related news
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। जनपद ईंट निर्माता समिति की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को दिल्ली रोड स्थित होटल डेज इन में हुई। प्रवक्ता अजय मित्तल ने बताया कि बैठक में आगामी ईंट भट्ठा सीजन शुरू करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भट्ठों पर श्रमिक दीपावली के बाद आएंगे।
कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने संस्था के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। महामंत्री पवन मित्तल ने कहा कि खनन विभाग की रॉयल्टी जमा करने के बाद ही ईंट पथेर का कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने सभी भट्ठा संचालकों से नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

अध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा ईंट भट्ठा संचालकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। समिति भट्ठा संचालकों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। बैठक में 9 अक्टूबर को वार्षिक आम सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी आम सभा में संस्था के चुनाव कराने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में इंद्र गर्ग, जयकरण गुप्ता, अजय मित्तल, विकास गुप्ता, धर्मवीर सिंह, मोनू करणावल, विशाल गोयल, मनोज बंसल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed