फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bribery case: SP countryside Ghaziabad will investigate, accused of taking 10 lakhs in the name of SP City

रिश्वत प्रकरण: एसपी देहात गाजियाबाद करेंगे जांच, एसपी सिटी के नाम पर 10 लाख लेने का आरोप

Tue, 14 Jul 2020 10:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Jul 2020 10:27 PM IST
सार

  • एडीजी के निर्देश, दूसरे जिले के वरिष्ठ अधिकारी से कराएं जांच
  • कुख्यात बद्दो की फरारी में एसपी सिटी के नाम से व्यापारी नेता द्वारा 10 लाख रिश्वत लेने का मामला

विज्ञापन
Bribery case: SP countryside Ghaziabad will investigate, accused of taking 10 lakhs in the name of SP City
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो की फरारी का मामला रोजाना चर्चा में है। लखनऊ तक इस मामले की गूंज है। एडीजी जोन ने आईजी रेंज को जांच सौंपते निर्देश दिए हैं कि मेरठ के अलावा दूसरे जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। आईजी ने एसपी देहात गाजियाबाद नीरज जादौन को जांच सौंप दी है।

विज्ञापन

 
ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो की फरारी के मुख्य आरोपी मुकुट महल मालिक मुकेश गुप्ता को बचाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के जरिए एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह पर 10 लाख की रिश्वत पहुंची है या नहीं अब इसकी जांच एसपी देहात गाजियाबाद करेंगे। वह आईपीएस अधिकारी हैं, इसको देखते हुए उनको यह जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


बताया गया कि एडीजी ने आईजी को निर्देश दिए थे कि मेरठ के अलावा दूसरे जनपद के वरिष्ठ अधिकारी से इस प्रकरण की जांच कराएं और जल्द ही रिपोर्ट लें, ताकि कार्रवाई की जा सके। रिपोर्ट में हवाला दिया गया है कि मुकेश गुप्ता के भाई नरेश कंसल ने कहा है कि बद्दो के मामले में नामजद उनके भाई मुकेश गुप्ता को बचाने के लिए नवीन गुप्ता उनके पास आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख रुपए एसपी सिटी के नाम से लिए और कहा था कि बद्दो के मामले में पुलिस मुकदमे में मुकेश का नाम निकाल देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि साढे़ सात लाख रुपया वापस हुआ लेकिन ढाई लाख रुपया अभी तक नहीं दिया गया। इस मामले में व्यापारी संगठन ने भी आईजी रेंज से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी।


आईजी रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि एसपी देहात गाजियाबाद को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट में मामला स्पष्ट हो जाएगा कि एसपी सिटी ने रिश्वत ली या नहीं। या फिर व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने रिश्वत ली। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed