{"_id":"583895df4f1c1b242413da60","slug":"brhampuri-me-casino","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खरगोश, तितली और गाय के सहारे बदले जा रहे थे नोट, 60 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोश, तितली और गाय के सहारे बदले जा रहे थे नोट, 60 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी में शुक्रवार शाम दो घरों में चल रहे कैसिनो का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने मौके से 60 लोगों को गिरफ्तार कर 1.10 लाख कैश, 18 बाइक और 25 मोबाइल बरामद कर लिए। छापेमारी होते ही ब्रह्मपुरी में अफरातफरी मच गई। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस सभी आरोपियों को गाड़ियों में डालकर थाने ले आई। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।
ब्रह्मपुरी गली नंबर 2 निवासी प्रवेंद्र और उसके पड़ोसी महेंद्र के घर में कैसिनो चल रहा था। एक मुखबिर की सूचना पर एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान और ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस को साथ भेजकर छापा लगवाया। पुलिस को देखकर कैसिनो खेल रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर मकान मालिक, चार कैसिनो संचालक लक्ष्मण, सतेंद्र, मनोज और रिंकू समेत 60 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
लोगों ने पुलिस की घेराबंदी का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस पुख्ता इंतजाम लेकर गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गाड़ियों में लादा और ब्रह्मपुरी थाने ले आई। लोगों की भीड़ थाने पहुंची तो हंगामा शुरू हो गया। हालात बेकाबू होते देखकर पुलिस ने सभी आरोपियों को दूसरे थाने में शिफ्ट किया। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि प्रवेंद्र और महेंद्र ने अपना-अपना घर कैसिनो संचालक को 20-20 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से किराये पर दिया था।

कैसिनो में पुराने नोटों का चल रहा था खेल
आरोपियों से बरामद कैसिनो टेबल।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक कैसिनो संचालक ने पुराने 1000 और 500 के नोट लगाने की भी इजाजत दी हुई थी। लेकिन 1000 के नोट को 600 और 500 के नोट को 300 रुपये में लेता था। जिसको लेकर भी कैसिनो में मारामारी थी। बताया गया कि अधिकांश लोग तो कैसिनो की आड़ में पुराने नोट चला रहे थे। मौके से बरामद 1.10 लाख रुपये में सभी नोट पुराने 1000 और 500 के थे। बरामद कैसिनो टेबल पर छतरी, गाय, तितली, कबूतर, खरगोश, बाल्टी सूरजमुखी के चित्र बने थे, जिस पर लोग पैसे लगा रहे थे।
दो दिन रैकी के बाद हुई छापेमारी
एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया दो दिन पहले एक मुखबिर ने ब्रह्मपुरी में कैसिनो के चलने की सूचना दी थी। उसके बाद एक सिपाही को सादी वर्दी में भेजकर एसपी सिटी ने दो दिन कैसिनो चलने की रैकी कराई। शुक्रवार शाम को सीओ ब्रह्मपुरी व ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को आबूलेन पर बुलाया। जिसके बाद उनको तुरंत ब्रह्मपुरी में कैसिनो पर छापा लगवाया। जिसके चलते कैसिनो का भंडाफोड़ हुआ।
ब्रह्मपुरी में ओर भी बहुत कैसिनो
ब्रह्मपुरी में और भी बहुत कैसिनो चल रहे है। कैसिनो से अवैध वसूली करने के लिए बदमाशों ने अपने गैंग भी बनाए है। जिसके चलते दो साल पहले ब्रह्मपुरी में तीन युवकों की सरे बाजार हत्या हुई थी। इससे पहले भी ब्रह्मपुरी में कई लोगों का मर्डर हो चुका है। लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही कैसिनो चलने शुरू हो जाते हैं। इसे लेकर कई बार छेड़छाड़ की वारदात भी हुई है। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की तो बड़ा मामला हो सकता है।