फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Breast Detection of Nursing Home Exploited

नर्सिंग होम में भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़  

Sun, 03 Dec 2017 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 03 Dec 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Breast Detection of Nursing Home Exploited
अस्पताल में जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
रोहतक से आयी पीसीपीएनडीटी की टीम ने शनिवार को मोदीपुरम के पल्हैड़ा में एक नर्सिंग होम में छापा मारा। अस्पताल के डॉक्टर को भ्रूण लिंग परीक्षण करते समय रंगेहाथों पकड़ लिया गया। वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अल्ट्रासाउंड मशीन और कक्ष को सील करते हुए आरोपी डॉक्टर, नर्सिंग होम के संचालक, दलाल और दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। सभी के खिलाफ थाना पल्लवपुरम पर डिप्टी सीएमओ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रोहतक की पीसीपीएनडीटी टीम के नोडल अधिकारी विकास सैनी को पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में स्थित पल्हैडा चौराहे के पास सीबी मेमोरियल नर्सिंग होम में लिंग परीक्षण होने की सूचना मिली थी। नोडल अधिकारी ने एक दलाल के माध्यम से महिला नीतू को लिंग परीक्षण कराने के लिए भेजा। उसकी एवज में तीस हजार रुपये की धनराशि भी दी थी। दलाल ने दूसरे दलाल फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव निवासी अजीत सैनी पुत्र रामानंद को छह हजार रुपये दिए। इस दौरान सोनीपत थाना क्षेत्र के खरखौदा की रहने वाली रेणू पत्नी रविंद्र भी लिंग परीक्षण कराने के लिए अस्पताल आयी थी।
विज्ञापन


दलाल शनिवार सुबह रेणू को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा। वहां डॉ. मुकुल उसका परीक्षण कर रहा था। टीम ने मेरठ पीसीपीएनडीटी के प्रभारी डॉ. देवीदास और सदस्य दिनेश तलवार के अलावा पल्लवपुरम पुलिस के साथ नर्सिंग होम में छापा मारा। टीम ने डॉक्टर के साथ ही लिंग परीक्षण करा रही रेणू और दलाल अजीत को पकड़कर छह हजार रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने लगाई लताड़
लिंग परीक्षण की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह ने नर्सिंग होम संचालक पल्हैडा निवासी अमित चौहान, डॉ. मुकुल और दलाल अजीत को जमकर लताड़ लगाई। तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने के निर्देश दिए। 
ऐसे चिकित्सक करते हैं बदनाम
डॉ. मुकुल को लताड़ते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ऐसे चिकित्सकों से ही मेरठ बदनाम हो रहा है। यहां के चिकित्सक ऐसा करेंगे तो मेरठ कभी भी स्मार्ट सिटी नहीं बन पाएगा। हद है कि यहां सोनीपत से महिला लिंग परीक्षण कराने आ रही है। इस दौरान डॉ. मुकुल की पत्नी सिटी मजिस्ट्रेट से गुहार लगाती रही। लेकिन उन्होंने इसे दरकिनार कर डॉ. मुकुल को
थाने भिजवा दिया। 

इनकी हुई गिरफ्तारी 
एसओ पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा के अनुसार डिप्टी सीएमओ/पीसीपीएनडीटी के प्रभारी डॉ. देवीदास की तहरीर पर अस्पताल संचालक अमित चौहान, डॉ. मुकुल, दलाल मकसूद पुत्र मोटा निवासी निलोठी थाना बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा, अजीत सैनी, सलमा, सरिता और परविंद्र के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। परविंद्र को छोड़कर सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

नोट के नंबरों से पकड़ा दलाल
रोहतक की टीम ने दलाल को जो तीस हजार रुपये दिए थे। उनमें दो-दो हजार के नोट थे। उन नोटों के नंबर नोट कर लिए थे। दलाल नंबर नोट के आधार पर पकड़ा गया। जिस महिला का लिंग परीक्षण किया जा रहा था, उसके पास आईडी भी नहीं थी। पूर्व में हुए अल्ट्रासाउंड का भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। 
छह माह में दूसरी कार्रवाई
करीब छह माह पूर्व भी रोहतक की टीम ने मोदीपुरम के सर्वहित अस्पताल में लिंग परीक्षण होता पकड़ा था। इस दौरान भी टीम ने धरपकड़ करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन और कक्ष सील कर दिया था।


छह दिन पहले शुरू किया अल्ट्रासाउंड
अस्पताल के संचालक मनोज चौहान का कहना है कि छह दिन पहले ही अल्ट्रासाउंड शुरू किए गए हैं। यहां पर कोई लिंग परीक्षण नहीं कराया जाता है। मानकों के आधार पर ही कार्य किया जा रहा है। टीम को गलत सूचना मिली है। जो व्यक्ति महिला को लेकर आया था, उसने महलका का बताया था, हरियाणा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed