{"_id":"6a4409ace51de1cbba094c7c","slug":"branded-bedsheets-were-being-sold-in-meerut-police-made-an-arrest-meerut-news-c-72-1-mct1011-155512-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ में बिक रही थी ब्रांड की बेडशीट, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ में बिक रही थी ब्रांड की बेडशीट, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज, करीब आठ लाख का माल जब्त
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कॉपीराइट कानून के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए नकली ब्रांड की बेडशीट का बड़ा जखीरा बरामद किया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने करीब 7.99 लाख रुपये कीमत का सामान कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक निजी कंपनी के मैनेजर रविंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि जांच एजेंसी के माध्यम से कंपनी के अधिकृत फील्ड ऑफिसर हैं। सूचना के आधार पर वह अपनी टीम और जैदी फार्म चौकी पुलिस के साथ हापुड़ रोड स्थित स्टैंडर्ड टेक्सटाइल्स ट्रेडर्स पहुंचे। जांच के दौरान दुकान पर मौजूद सलीम ने बरामद माल को अपना बताया। सत्यापन में 320 बेडशीट नकली ब्रांड की मिली। मौके से कंपनी के 50 लोगो स्टीकर, सील और बिल बुक भी बरामद की गई।
पुलिस ने छह कट्टों में रखी 320 बेडशीट और अन्य सामग्री को सील कर नौचंदी थाने पहुंचाया। शिकायत के अनुसार पड़ गए माल की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। आरोप है कि आरोपी नकली ब्रांडेड उत्पाद तैयार कर बेच रहा था।एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले कहना है कि प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।