{"_id":"695bc6264bd087f36b007ef7","slug":"brainstorming-on-problems-in-the-meeting-of-bku-kisan-sabha-announcement-of-protest-soon-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110953-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू किसान सभा की बैठक में समस्याओं पर मंथन, जल्द धरना-प्रदर्शन की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू किसान सभा की बैठक में समस्याओं पर मंथन, जल्द धरना-प्रदर्शन की घोषणा
विज्ञापन
सरधना। नगर में भाकियू किसान सभा की बैठक में समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। बैठक में क्षेत्र के किसान और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई।
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं सामने रखीं। सरधना क्षेत्र में लगने वाले लगातार जाम, अतिक्रमण और इससे आमजन को हो रही परेशानियों को प्रमुख मुद्दों के रूप में उठाया गया। जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि किसान-मजदूरों की आवाज को पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने जल्द ही सरधना तहसील पर धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान इन समस्याओं की ओर आकर्षित करने की घोषणा की।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार भी किया गया। सनी धीमान को युवा तहसील प्रभारी और सोनू को जिला सचिव मेरठ नियुक्त किया गया। इसके अलावा साहिल, हाशिम, शाहरुख, आसिफ, समद, बिलाल, मोहित, भीम, जोनी, सलीम और साजिद को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। बैठक में सिराजुद्दीन मलिक, मनोज पाल, वीर सिंह भाटी, शहरोज मलिक, सरफराज अंसारी, मोहित पाल, अहसान, प्रमुख गुप्ता मौजूद रहे।