दौराला। इटावा कांड के बाद सपा मुखिया के ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करने पर समाज के लोगों में रोष है। मंगलवार को भाजपा नेता मनोज भारद्वाज के आवास पर समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री के बयानों की निंदा की गई और सपा को वोट की चोट से जवाब देने का निर्णय लिया गया।
मनोज भारद्वाज ने बताया कि ब्राह्मण कभी भी किसी की चोटी नहीं काट सकता। वह स्वयं चोटी रखते हैं और चोटी का सम्मान करते हैं, लेकिन सपा के पदाधिकारियों व मुखिया द्वारा लगातार ब्राह्मण समाज पर अशोभनीय टिप्पणी की जा रही है, जिसकी समाज निंदा करता है। कहा कि आने वाले विधानसभा, त्रिपंचायत चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह एकजुट होकर सपा का बहिष्कार करें और उनके प्रत्याशियों को हराने का काम करें। बैठक में डॉ. शिवदत्त, विनीत पाठक, सौरभ, अनमोल, हरिओम, विष्णुदत्त, अनंत, अशोक, अनुज, दीपांशु, लक्ष्य, अभय आदि मौजूद रहे।