फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   boys in half shirts and slippers and girls will wear top without button UPCATET Exam

कड़े नियम: हाफ शर्ट व स्लीपर पहनकर परीक्षा देंगे छात्र, छात्राओं को पहनना होगा बिना बटन का टॉप

Mon, 29 Apr 2019 04:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Apr 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
boys in half shirts and slippers and girls will wear top without button UPCATET  Exam
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी टेस्ट (यूपी कैटेट) में इस बार कड़े नियम लागू किए गए हैं। पहली बार छात्र हाफ शर्ट में परीक्षा देंगे और छात्राएं बिना बटन का टॉप पहनकर आएंगी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए स्लीपर पहनकर आना होगा। विवि की वेबसाइट और एडमिट कार्ड पर सभी जानकारी दे दी गई है। यूपी में 24 सेंटरों पर प्रवेश परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


यूपी कैटेट इस बार नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा आयोजित की जा रही है। अयोध्या के रजिस्ट्रार एसके गंगवार व मोदीपुरम कृषि विवि के रजिस्ट्रार डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि 5 अप्रैल तक परीक्षा के फार्म भरे गए हैं। पहली बार सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा 16, 17 और 18 मई को प्रदेश के 24 सेंटरों पर होगी। सबसे ज्यादा 12 सेंटर कानपुर में बनाए गए हैं। 5 सेंटर मेरठ और 4 सेंटर अयोध्या व बांदा में और लखनऊ, वाराणसी में एक एक सेंटर बनाया गया है।

16 मई : स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षा कानपुर शहर 12, अयोध्या में 4 मेरठ में 5, बांदा में 1, लखनऊ में 1 वाराणसी में 1 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। 
17 मई : परस्नातक पाठ्यक्रम कानपुर में एक, अयोध्या, मेरठ व बांदा में एक, लखनऊ व वाराणसी में एक केंद्र पर होगी।  
18 मई : पीएचडी की परीक्षा कानपुर अयोध्या, मेरठ में एक-एक केंद्र पर होगी।

एक फोटो, एक पहचान पत्र लाना भी अनिवार्य
प्रवेश पत्र के साथ कोई एक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदान पहचान पत्र आदि व पासपोर्ट साइज का एक फोटोग्राफ लाएं जो ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड किया हो। 

ये हैं नियम
परीक्षा हॉल में अभ्यर्थी स्लीपर, छात्र हाफ शर्ट, छात्राएं बिना बटन  का टॉप बहनकर ही आएं।
परीक्षा हॉल में केवल ब्लैक बॉल पाइंट पेन का ही उपयोग करें। 
परीक्षा आरंभ होने के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा हाल में प्रवेश करें। 
परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, आईटी गैजेटस या अन्य संचार के उपकरण लाने की अनुमति नहीं है।
कोई भी कीमती मूल्यवान सामान बैग परीक्षा भवन में न लाएं। 

इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े नियम किए गए हैं। शासन स्तर पर नकल रोकने के लिए प्लान तैयार किया गया था। जिसके बाद सभी तैयारी की जा रही है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते तैयार किए जाएंगे। -डॉ. गया प्रसाद, कुलपति कृषि विवि

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed