फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boyfriend arrested for making obscene video of minor student viral

Meerut News: नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला प्रेमी गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 06:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend arrested for making obscene video of minor student viral
पिता की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई, दो हिरासत में
विज्ञापन

ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 11 वीं की नाबालिग छात्रा के फंदा लगाकर जान देने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रेमी अंकुर कसाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर छात्रा का अश्लील वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने और छात्रा को जान देने के लिए विवश करने का आरोप है। मृतका के पिता की तहरीर पर लोहिया नगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पड़ोस में रहने वाले दूसरी जाति के आरोपी की किशोरी से दोस्ती हो गई थी। आरोपी ने पीड़िता ने अश्लील वीडियो बनवाकर हासिल कर ली थी। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा था। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो वायरल कर दी। इसके बाद पीड़िता ने इंटर कॉलेज जाना छोड़ दिया था। शुक्रवार को पीड़िता ने बदनामी के कारण फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद पुलिस ने परिजन के तहरीर न देने की बात कही थी। लेकिन शनिवार को इस मामले में पीड़ित पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ऊर्जा राज्य मंत्री ने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया

ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल शर्मा भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे और उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई का परिजन को भरोसा दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो वायरल होने पर कई आरोपियों ने किया ब्लैकमेल

ग्रामीणों का कहना है कि सबसे पहले किशोरी की वीडियो बनवाकर उसके प्रेमी ने सोशल मीडिया पर वायरल की। इसके बाद गांव सहित आसपास के करीब कई आरोपियों ने किशोरी को वीडियो का नाम लेकर ब्लैकमेल किया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। बदनामी और आरोपियों के दबाव बनाने से तंग आकर पीड़िता ने खुदकुशी कर जान दे दी। यह भी जानकारी मिली रही है कि आरोपियों में कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed