{"_id":"5d2109b68ebc3e6ca435d79d","slug":"boycott-sardana-news-mrt4319368171","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर 24 के सभासद ने बूढा बाबा के मेले में शामिल होने का किया बायकाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 24 के सभासद ने बूढा बाबा के मेले में शामिल होने का किया बायकाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निमंत्रण कार्ड से नाम भी हटाए जाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से पहले ही सभासदों के बीच उचित सम्मान नहीं देने को लेकर विवाद हो गया। एक सभासद ने इस संबंध में पालिका चेयरपर्सन से विरोध जताया। उन्होंने मेले आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। उन्होंने निमंत्रण कार्ड पर छपे नाम को भी हटवाने की मांग की है।
ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन समेत दर्जनभर कार्यक्रम होते हैं। इस बार पालिका द्वारा मेले में कुल दस कार्यक्रम कराए जाने हैं। सभी कार्यक्रम के लिए सभासदों की समिति बनाई गई है। इस बार कार्यक्रम समिति बनाने से कुछ सभासद संतुष्ट नहीं हैं। जिस कारण कुछ कार्यक्रम होने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। उनका कहना है कि सभासदों को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए वह किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। वार्ड नंबर 24 के सभासद मोहम्मद तारिक हसन ने सभी कार्यक्रम का बायकाट कर दिया है। उनका कहना है कि पालिका अध्यक्ष द्वारा सभासदों को बराबर सम्मान नहीं दिया गया। इसलिए वे सभी कार्यक्रम का बहिष्कार करते हैं। एक भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। साथ ही सभासद ने पालिका प्रशासन से कार्यक्रम के निमंत्रण पत्रों से अपना नाम हटवाने के लिए कहा है। इसके लिए सभासद ने शनिवार को पालिका अध्यक्ष एवं एसडीएम-प्रभारी ईओ को पत्र भी सौंपा। सभासद तारिक का कहना है कि पालिका चेयरपर्सन शबीला अंसारी द्वारा चहेते सभासदों को कार्यक्रम समिति में तरजीह दी है।
-सभासदों को पूरा सम्मान दिया है। यदि किसी सभासद को ऐसा लग रहा है तो उससे बात करके समस्या का समाधान किया जाएगा। कुछ सभासद अपनी मनमानी करना चाहते हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।- शबीला बेगम, चेयरपर्सन नगर पालिका सरधना
विज्ञापन
बूढ़ा बाबा मेले के कार्यक्रमों की घोषणा
सरधना। नगर पालिका ने ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथि घोषित कर दी है। इस बार दस कार्यक्रम मेले में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें आठ जुलाई को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुभारंभ होगा। 30 जुलाई की रात्रि में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के साथ मेले का समापन होगा।
आइ जुलाई को सांस्कृतिक कार्यक्रम। 11 जुुलाई को टेलेंट हंट शो का आयोजन। 13 जुलाई को गंगा-जमुनी मुशायरा एवं कवि सम्मेलन। 15 जुलाई को इनामी दंगल का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को कव्वाली मुकाबला। 20 जुलाई को ऑल इंडिया मुशायरा। 22 जुलाई को मैजिक शो का आयोजन। 25 जुलाई को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन। 28 जुलाई को देहाती रागनी का आयोजन होगा। 30 जुलाई को समापन अवसर पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी पालिका चेयरपर्सन शबीला अंसारी ने दी है।