फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boundary wall will be constructed on the land of Bhainswal Sports Stadium

Meerut News: भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि पर होगा चहारदीवारी का निर्माण

Thu, 29 Aug 2024 04:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 29 Aug 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Boundary wall will be constructed on the land of Bhainswal Sports Stadium
शामली के गांव भैंसवाल में खेल स्टेडियम की भूमि पर जेसीबी से कब्जा ​ कराते अ​धिकारी ।  सौ से निर
शामली। खेलो इंडिया योजना के तहत भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण मेरठ की निर्माण कंपनी कराएगी। खेल स्टेडियम की भूमि पर निर्माण कंपनी सबसे पहले चहारदीवारी का निर्माण कराएगी। कंपनी मजदूरों के अस्थाई आवासों के निर्माण की तैयारी में जुट गई।
विज्ञापन

पांच साल पहले भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। शासन की ओर से यूपी सीसीएल कंपनी को निर्माण एजेंसी घोषित हो चुकी है।उत्तर प्रदेश शासन से दो साल पहले दो करोड़ रुपये निर्माण एजेंसी को अवमुक्त हो चुके हैं। शासन से स्टेडियम की प्रशासकीय वित्तीय समिति, योजना विभाग और तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। 28 दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक में राजस्व विभाग से खेल विभाग को हस्तांतरित करने का अनुमोदन हो चुका है।
विज्ञापन

गत पांच अगस्त को खेल स्टेडियम की भूमि को जिला प्रशासन ने खेल विभाग को हस्तांतरित कर चुकी है। निर्माण एजेंसी यूपीसीएल भैंसवाल खेल स्टेडियम का दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू खेल स्टेडियम के तर्ज पर डिजाइन तैयार करके शासन को भेज चुका है। निर्माण एजेंसी के सहायक अभियंता अमित गौतम ने बताया कि भैंसवाल खेल स्टेडियम की भूमि पर बरसात के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- स्टेडियम में खिलाड़ियों को ये मिलेंगी सुविधाएं...

खिलाड़ि़यों को स्टेडियम में सभी इंडोर और आउटडोर खेलों की सभी सुविधाएं मिलेंगी। दौड़ के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। एथलेटिक्स के अलावा कुश्ती, कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, क्रिकेट, तैराकी, तीरंदाजी आदि खेलों के प्रशिक्षण के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed