{"_id":"6081e2b58ebc3ea80a0b2f49","slug":"both-youths-were-injured-in-harsha-firing-in-panchli-khurd-sardana-news-mrt535622768","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचली खुर्द में हर्ष फायरिंग में घायल हुए थे दोनों युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचली खुर्द में हर्ष फायरिंग में घायल हुए थे दोनों युवक
विज्ञापन

जानीखुर्द। दो दिन पूर्व मेरठ-बागपत बाईपास के पास मोदीनगर के दो युवकों को गोली मारने की घटना का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। दोनों युवकों को गोली हर्ष फायरिंग के दौरान गांव पांचली खुर्द में लगी थी। घटना छुपाने के लिए घायलों ने अपने विरोधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मोदीनगर के गांव सिकरी कलां निवासी कन्हैया और आकाश मंगलवार को गांव पांचली खुर्द में सगाई कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनके अनुसार, शाम को लौटते समय दो कारों में सवार युवकों ने उनकी कार पर गोलियां चलाई थी, जिसमें दोनों गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया था। घटना की रिपोर्ट उन्होंने अपने गांव के विरोधी दीपक सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस जांच में घटना फर्जी पाई गई।
जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार, आकाश और कन्हैया को गांव पांचली में सगाई के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए गोली लग गई थी। दोनों ने घटना छुपाने के लिए अपने गांव के विरोधी पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच के बाद आकाश और सिकरी गांव के ही जौली को घटना में दूसरे व्यक्तियों को फंसाने के जुर्म तथा प्रयुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कन्हैया का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है।