फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Both the accused who committed murder for not paying extortion money were not caught

Meerut News: रंगदारी न देने पर हत्या करने वाले दोनों आरोपी हाथ नहीं आए

Mon, 29 Jul 2024 05:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Both the accused who committed murder for not paying extortion money were not caught
किठौर । रंगदारी न देने पर किसान गुलफराज की हत्या करने के मामले में आरोपी आलिम और उसका भाई सलमान अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं। टीमों ने कई जगह दबिश दी, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है। आलिम के खिलाफ अलग-अलग वारदात के 20 केस दर्ज हैं। इनमें से चार हापुड़ के बाबूगढ़ थाने के भी शामिल हैं। आलिम छह बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला उपादयान निवासी किसान गुलफराज की उसके नलकूप पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने मोहल्ले के ही निवासी हिस्ट्रीशीटर आलिम और उसके भाई सलमान पर रंगदारी न देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद गुलफराज का शव कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान रालोद के जिलाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड, पूर्व चेयरमैन शम्स परवेज आदि मौजूद रहे। सीओ किठौर अभिषेक पटेल का कहना है हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
आलिम ने कई वारदात कर फैलाई दहशत
थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आलिम ने पहली बार 2017 में पहली वारदात की थी। कई वारदात कर उसने दहशत फैलाई है। सात साल में आलिम पर रंगदारी के पांच, आर्म्स एक्ट के चार, चोरी व मारपीट समेत 16 मुकदमे किठौर और चार मुकदमे हापुड़ के बाबूगढ़ थाना में दर्ज हैं। इन मामलों में आलिम किठौर से छह बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सीने और गले के नीचे मारी थी गोली
गुलफराज को एक गोली सीने में और एक गले के नीचे मारी गई थी। दोनों गोली शरीर में फंसी रह गई थीं। उन्हें पोस्टमार्टम में निकाला गया।

वीडियो हुआ वायरल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ दिन पूर्व आलिम, सलमान सालिक को पीट रहे हैं और उसका खुद वीडियो बना रहे हैं। बताया जाता है कि यह वीडियो कुछ दिन पूर्व भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed