फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Both the accused of molesting sister-in-law and sister-in-law were sent to jail.

Meerut News: जेठानी-देवरानी से छेड़छाड़ के दोनों आरोपी जेल भेजे

Fri, 19 Dec 2025 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Both the accused of molesting sister-in-law and sister-in-law were sent to jail.
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में जेठानी और देवरानी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने माधवपुरम निवासी दो भाई फैसल और हैदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। दरअसल महिलाओं का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम दोनों महिलाएं अपने बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही थीं। उसी दौरान फैसल ने उनसे छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर उसने दोनों से मारपीट करते हुए धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी थी। इसके बाद फैसल ने अपने भाई हैदर को भी मौके पर बुला लिया था। दोनों ने बैट से महिलाओं की पिटाई कर दी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कोर्ट में पेश करने बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed