फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Both sides clashed in front of officials; a commotion ensued.

Meerut News: अफसरों के सामने उलझे दोनों पक्ष, हंगामा

Mon, 22 Jun 2026 07:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 22 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Both sides clashed in front of officials; a commotion ensued.
लावड़ - भगवानपुर गांव में चकबंदी को लेकर अपना पक्ष अधिकारियों के समक्ष रखता ग्रामीण। स्रोत : सं
डीएम के आदेश पर भगवानपुर में चकबंदी विवाद निबटाने पहुंची थे अफसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। भगवानपुर गांव में चकबंदी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को भी चकबंदी और तहसील अधिकारी गांव पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई।

विवाद निबटाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने तीन सदस्य समिति बनाई थी। सोमवार को एसडीएम मवाना संतोष कुमार, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह, चकबंदी अधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता की। वार्ता के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों को संभाला, जिसके बाद दोनों पक्ष अपना-अपना पक्ष रखने लगे। राजकुमार सैनी, संजय चौधरी, विजय, मोनू, जोनी प्रधान, रजनी प्रधान ने अधिकारियों से चकबंदी कराने की मांग की। कहा कि गांव के अधिकतर लोगों ने गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रखा है इसलिए वह लोग चकबंदी नहीं करने देते। डॉ. हरीश सैनी, विजय कुमार, राजकुमार, नीरज चौधरी, शेर सिंह, मगनलाल, अजय का आरोप है कि गांव के अधिकतर लोग चकबंदी नहीं चाहते उसके बाद भी चकबंदी की जा रही है। विवाद होने पर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed