फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Both missing children returned from village Kaili, took money from dairy and boarded the train

Meerut News: गांव कैली से लापता दोनों बच्चे लौटे, डेरी से रुपये लेकर रेल में हो गए थे सवार

Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Both missing children returned from village Kaili, took money from dairy and boarded the train
गांव कैली से लापता दोनों बच्चे लौटे, डेरी से रुपये लेकर रेल में हो गए थे सवार
विज्ञापन

खरखौदा। बुधवार को क्षेत्र के गांव कैली दो व पांची से एक बच्चा लापता हुआ था, जिसमें कैली से लापता दोनों बच्चे लौट आए हैं। पुलिस ने दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जहां से बच्चों को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया।
गांव कैली निवासी कलवा पुत्र होशियार प्रजापति का 14 वर्षीय बेटा भोला व उसी के परिवार के बबलू का 13 वर्षीय बेटा साहिल बुधवार दोपहर घर से खेलने के लिए निकले थे। बुधवार रात तक नहीं लौटने पर बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने खरखौदा थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार दोपहर दोनों बच्चे घर लौट आए। जहां दोनों के परिजनों ने बच्चों को थाने ले जाकर सूचना दी।
विज्ञापन

बच्चों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों ने दूध के बदले डेरी से 2400 रुपये की नकदी ली और दोनों ही घूमने के लिए चल दिए। जब वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उनसे 1500 रुपये की नकदी किसी अज्ञात व्यक्ति ने छीन ली। बाद में दोनों शालीमार एक्सप्रेस में सवार हो गए। किसी स्टेशन पर बीच में ही दोनों रेल से उतर गए। वहां किसी व्यक्ति ने दोनों को मेरठ लौटने वाली ट्रेन में बैठा दिया। शुक्रवार दोपहर दोनों बच्चे अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुमशुदगी दर्ज होने के कारण पुलिस ने दोनों बच्चे व उनके परिवार वालों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों बच्चों को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। वहीं, पांची से लापता बच्चे का अभी सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed