फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bore the cost of the woman's operation

Meerut News: महिला के ऑपरेशन का खर्च उठाया

Fri, 06 Mar 2026 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
bore the cost of the woman's operation
सरूरपुर। सत्यार्थी आंदोलन फॉर करुणा के मेरठ युवा मंडल दल ने जरूरतमंद महिला का मुफ्त ऑपरेशन कराकर समाजसेवा का संदेश दिया है। उस्मान सत्यार्थी ने बताया के गांव मैनापूठी निवासी निशा पत्नी असलम पिछले करीब चार-पांच वर्षों से पित्त की थैली में पथरी की समस्या से पीड़ित थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह लंबे समय से ऑपरेशन नहीं करा पा रही थी। सत्यार्थी आंदोलन के कार्यकर्ता मोहम्मद कैफ ने जानकारी मेरठ युवा मंडल के अध्यक्ष उस्मान सत्यार्थी को फोन पर दी। जानकारी मिलते ही उस्मान सत्यार्थी ने तुरंत पहल करते हुए डॉक्टर रूपा से संपर्क कर महिला के इलाज की व्यवस्था कराई। उस्मान सत्यार्थी ने मानवता के नाते ऑपरेशन का पूरा खर्च अपनी जेब से उठाया। इसके बाद बागपत स्थित रामा मेडिकल अस्पताल में डॉक्टर रूपा की देखरेख में महिला का सफल ऑपरेशन कराया गया। उन्होंने बताया कि वह नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी की विचारधारा से प्रेरित होकर करुणामय समाज बनाने के लिए लगातार सेवा कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed