{"_id":"64a5db9fbf59f4eb4f01d29b","slug":"booklet-not-printed-meda-staff-sent-applicants-to-bank-meerut-news-c-14-1-mrt1050-267951-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बुकलेट छपी नहीं, मेडा स्टाफ ने बैंक में भेज दिए आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बुकलेट छपी नहीं, मेडा स्टाफ ने बैंक में भेज दिए आवेदक
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के विभिन्न योजनाओं में डुपलेक्स, विलाज और फ्लैट खरीदने के लिए बुधवार को काफी संख्या में लोग पहुंचे। मेडा स्टाफ ने इन्हें परिसर स्थित बैंक में भेज दिया। जब बैंक पहुंचे तो यहां बुकलेट थी ही नहीं, जिस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में अफसरों ने 10 से पंजीकरण की तैयारी है।
प्राधिकरण की वेबसाइट पर संपत्ति का विवरण जारी कर दिया गया था। इसके तहत वेबसाइट पर विवरण देख मौके पर मुआयना कर सकते हैं। इसी के तहत लोग प्राधिकरण पहुंचे। आवेदन के लिए जानकारी मांगी तो मेडा स्टाफ ने बैंक का रास्ता दिखा दिया। बैंक में न तो कोई जानकारी थी और न ही कोई बुकलेट थी। ओएसडी रंजीत सिंह ने बताया कि बुकलेट छपवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अब 10 से लोग बैंक से बुकलेट लेकर संपत्ति के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। ब्यूरो