फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bomb attack on the house of BJP legislator Sangeet Som

चश्मदीद सिपाही की जुबानी, भाजपा विधायक संगीत सोम पर 'ग्रेनेड बम' हमले की पूरी कहानी...

Fri, 28 Sep 2018 01:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 28 Sep 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Bomb attack on the house of BJP legislator Sangeet Som
विधायक संगीत सोम के घर पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना से विधायक संगीत सोम के आवास पर ग्रेनेड फेंकने और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के मामले में सिर्फ एक चश्मदीद गवाह सिपाही संजीव भारती है। जिसकी जुबानी ही हमले की पूरी कहानी बयां करती है। सिपाही ने बताया कि एक नकाबपोश हमलावर आया, जो काले कपड़े पहने हुए था। उसने पहले ग्रेनेड फेंका और फिर गोलियां चलाईं। अधिकारी ने सिपाही से सवाल किया कि जो अत्याधुनिक हथियार तुम्हारे पास था, उससे गोली क्यों नहीं चलाई। 

विज्ञापन


सिपाही की जुबानी
रात के करीब 12:55 बजे थे। मैं विधायक संगीत सोम के आवास के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड रूम में कुर्सी पर बैठा था। सफेद रंग की एक कार गेट पर रुक गई। काले कपड़े पहने और मुंह पर कपड़ा बंधे एक युवक कार से उतरा। देखने के लिए वह कुर्सी से खड़ा हुआ। उक्त युवक ने गेट से करीब सात फीट दूर से आवास में अंदर कुछ फेंका था। क्या फेंका, कुछ पता नहीं चला। वह घबरा गया और कुर्सी के नीचे बैठ गया। तभी युवक ने कई राउंड गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर सिक्योरिटी गार्ड रूम के पास सफाई कर्मचारी और उसकी पत्नी दौड़कर आए। मैंने तुरंत अंदर सिक्योरिटी गार्डों को सूचना दी। सीआरपीएफ के सात जवान और दो सिपाही अंदर से आ गए। विधायक संगीत सोम भी साथ में आए। गोलियों के चार निशान सिक्योरिटी गार्ड रूम में और दो निशान गेट पर थे। मैंने कहा कि कुछ अंदर फेंका है। 
विज्ञापन


हमलावर ने क्या फेंका, उसको विधायक व सीआरपीएफ के जवान ढूंढने लगे। गेट से अंदर करीब 7-8 फीट की दूरी पर विधायक की एस्कार्ट जीप खड़ी थी। एक जवान ने टार्च मारकर जीप के नीचे देखा तो बोला कि विधायक जी हट जाओ। हैंड ग्रेनेड है। विधायक दूर हटे और जवानों ने मोर्चा संभाला। टार्च से देखा गया कि ग्रेनेड की पिन नहीं है। पिछला हिस्सा भी खुला हुआ है। जवानों ने तुरंत जीप को हटाया। उसके बाद एडीजी और एसएसपी के लैंडलाइन नंबर पर कॉल की गई। जानकारी लगते ही एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात व एएसपी कैंट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bomb attack on the house of BJP legislator Sangeet Som
विधायक संगीत सोम के घर पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विधायक संगीत सोम के आवास पर ग्रेनेड फेंकने की जानकारी रात 1:05 बजे एसएसपी को फोन से मिली। एसएसपी ने जवान से पूछा कि कोई अनहोनी तो नहीं हुई। सब ठीक-ठाक है। ग्रेनेड फटा तो नहीं। जवान ने कहा कि सब ठीक है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर लालकुर्ती को कॉल कर तुरंत मौके पर पहुंचने का कहा। एसएसपी खुद भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी, एसपी देहात, एएसपी कैंट, कई थानों की पुलिस पहुंची। अधिकारी बोले कि गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई। हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे। फिर जांच पड़ताल शुरू हुई। विधायक से जानकारी ली गई। 

सिपाहियों से पूछताछ 
विधायक की सुरक्षा में आवास पर पांच सिपाहियों की गारद तैनात है। ये पांचों सिपाही हमले के दौरान कहां थे, यह जानने के लिए एसएसपी ने सबको बुलाया। जिसमें सिर्फ तीन सिपाही ही एसएसपी के सामने आए। दो सिपाही गैरहाजिर मिले। एसएसपी ने तीनों सिपाही से अलग-अलग पूछताछ की। बाद में चश्मदीद सिपाही संजीव भारती से घटना के बारे में पूछा। जिसमें कई जवाब सिपाही नहीं दे पाया। सस्पेंड करने के बाद भी पांचों सिपाहियों से पूछताछ जारी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed