फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bollywood stars enter publicity through video

वीडियो के जरिए प्रचार में उतरे बॉलीवुड के सितारे

Thu, 22 Apr 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bollywood stars enter publicity through video
वीडियो के जरिए प्रचार में उतरे बॉलीवुड के सितारे
विज्ञापन

हस्तिनापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार में फिल्मी सितारे भी उतर गए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण वीडियो जारी कर प्रचार किया जा रहा है। फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली ने प्रधान और बीडीसी सदस्य के समर्थन में वीडियो जारी की है।

क्षेत्र के एक गांव में पहुंचकर प्रधान और बीडीसी के समर्थन में अभिनेता आदित्य पंचोली को प्रचार करना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण पंचोली गांव में नहीं आ सके। अब आदित्य पंचोली ने मुंबई से वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह प्रत्याशी को जानते हैं, ऐसे लोगों को नेतृत्व का जिम्मा सौंपा जाना चाहिए। नेकदिल इंसान है, ऐसे लोगों को बढ़ाया जाना चाहिए। पंचोली ने कहा कि इस समय देश में कोरोना संक्रमण फैला हुआ है, जिस कारण वह गांव में नहीं आ सके। ग्रामीण अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। बीडीसी सदस्य और प्रधान पद के उम्मीदवार का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed