फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bollywood film shooting Saroj ka rishta start in meerut

बॉलीवुड फिल्म 'सरोज का रिश्ता' में दिखेंगी मेरठ की गलियां, शूटिंग शुरू

Mon, 16 Jul 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 16 Jul 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
bollywood film shooting Saroj ka rishta start in meerut
सना कूपर - फोटो : file

पिछले कुछ समय से पश्चिमी यूपी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए पसंदीदा जगह बनती जा रही है। कई फिल्मों की शूटिंग यहा हुई है। अब एक और बॉलीवुड फिल्म इस क्षेत्र में शूट की जाएगी।  जी हां,आने वाली हिंदी फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग आज से यूपी के मवाना में स्थित ढिकौली गांव में शुरू हो जाएगी। फिल्म की शूटिंग को लेकर बॉलीवुड से पहुंची यूनिट ने कार्य शुरू कर दिया है। यहां रविवार को शूटिंग से पहले कलाकारों ने रिहर्सल के दौरान जमकर पसीना बहाया।

विज्ञापन


 प्रोड्यूसर शाहिद अरोड़ा ने बताया कि सरोज का रिश्ता आईना प्रोडक्शन, लोकेशन बाजार एवं अभिषेक प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। जिसमें अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग शूटिंग देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुरू से लेकर अंत तक फिल्म सना के ईद गिर्द घूमती है। यह फिल्म देहात से शहर में पढ़ने के लिए जाने वाली युवती पर आधारित है। उन्होंने बताया कि देहात से शहर पहुंचने के बाद युवती को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, परंतु कुछ दिनों बाद वह अपने को ढाल लेती है। पूरी फिल्म पारिवारिक है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना,प्रोड्यूसर जावेद सिद्दिकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 मुश्किल से मिली पुरानी हवेली

शाहिद अरोड़ा ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें पुरानी हवेली की जरुरत थी। वह मूलरूप से शामली के रहने वाले हैं और पिछले आठ साल से बॉलीवुड में हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके साथ काम कर रहे देव चौहान ने मवाना के ढिकौली में एक हवेली होने की जानकारी दी थी। जिस पर वह हवेली देखने पहुंचे। देव चौहान ने बताया कि हवेली को देखने एवं तैयारी करने में उन्हें छह महीने लगे। देव चौहान मवाना के रहने वाले हैं।
 
पहली बार लीड रोल में नजर आएंगी सना

शाहिद अरोडा ने बताया कि सना कपूर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने जो फिल्म की थी उसमें उन्हें साइड रोल मिला था। सरोज का रिश्ता में वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में सना के पिता पंकज कपूर का पूरा सहयोग है। शाहिद ने बताया कि अब तक वह तलवार फिल्म बना चुके हैं। जिसमें इरफान खान ने रोल निभाया था। 

इसके अतिरिक्त उनकी गोविंदा एवं वरुण के साथ फ्राइडे फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। वहीं, फिलहाल नानू की जानू फिल्म रिलीज हुई है। इसमें अभय देओल ने किरदार निभाया है। उन्होंने बताया कि 16 से 28 जुलाई तक यहां शूटिंग की जाएगी। फिल्म में गाने सोनू निगम ने गाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed