फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sadakpur woman murdered in Mumbai over love affair

Bijnor News: प्रेम प्रसंग में सादकपुर की महिला की मुंबई में हत्या

Tue, 20 Oct 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sadakpur woman murdered in Mumbai over love affair
रेहड़। प्रेम प्रसंग के चलते गांव सादकपुर निवासी रुखसाना 26 वर्ष पत्नी साकिब की मुंबई में हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप प्रेमी की पत्नी और उसके परिजनों पर है। वाकोला पुलिस ने बांद्रा में कूड़े के ढेर से शव बरामद किया है। परिजन शव लेने मुंबई रवाना हो गए।
विज्ञापन

गांव सादकपुर निवासी साकिब सिद्दीकी और गांव की ही रुखसाना सलमानी के बीच शादी से पहले प्रेम संबंध थे। सामाजिक बंधनों के चलते शादी नहीं हो सकी। बाद में रुखसाना की शादी कांठ जिला मुरादाबाद निवासी नईम सलमानी से और साकिब की शादी नहटौर निवासी शहरीन से हो गई। साकिब के दो और रुखसाना के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह में दोनों का गांव में फिर मिलना हुआ और प्रेम संबंध फिर परवान चढ़ गए। 26 जुलाई को रुखसाना बच्चों को छोड़कर साकिब के साथ फरार हो गई। पति नईम ने थाना कांठ में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला, लेकिन दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े रहे और कांठ थाने से ही मुंबई चले गए। कुछ दिन बाद साकिब अपनी पत्नी शहरीन को भी मुंबई ले गया। 26 सितंबर को रुखसाना सांताक्रूज स्थित कमरे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। साकिब ने 28 सितंबर को वाकोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों के अनुसार पूछताछ में शहरीन व उसके परिजनों ने गला घोंटकर हत्या की बात स्वीकार कर ली। मृतका के भाई रिजवान ने बताया कि सोमवार सुबह परिजन शव लेने मुंबई रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed