फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of youth from Surajkund found in Abu Nala

Meerut News: आबू नाले में मिला सूरजकुंड के युवक का शव

Tue, 06 Oct 2026 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Body of youth from Surajkund found in Abu Nala
- सोमवार से लापता था, परिजनों ने कार्रवाई से किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित आबू नाले में मंगलवार सुबह सूरजकुंड निवासी आकाश (31) का शव पड़ा मिला। वह सोमवार रात से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई के लिए इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरियो ने बताया कि सूरजकुंड निवासी आकाश सोमवार शाम घर से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार सुबह आकाश के घर के पास बने नाले में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आकाश के रूप में की। पुलिस के अनुसार, युवक शराब पीने का आदी था। घटनास्थल के पास एक देशी शराब का ठेका भी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि सोमवार रात शराब पीने के बाद आकाश नाले में गिर गया होगा। इस कारण उसकी मौत हो गई होगी। सीओ सिविल लाइन ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed