फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   body of the woman was killed by eight pieces, the body found in the sack

पहले फांसी देकर महिला की हत्या की, फिर शरीर के आठ टुकड़े कर डाले

Sat, 18 Mar 2017 03:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 18 Mar 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
body of the woman was killed by eight pieces, the body found in the sack
crime
मेरठ में ब्रह्मपुरी के माधवपुर सिटी गार्डन में बृहस्पतिवार को एक महिला का बारे में बंद क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। फ ांसी देकर उसकी हत्या की गई और शरीर के आठ टुकड़े कर बोरे में बंद कर शव गार्डन में डाल दिया गया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह माधवपुरम स्थित सिटी गार्डन में एक प्लास्टिक का बंद बोरा पड़ा देख लोगों को शक हुआ। उन्होंने यूपी 100 पुलिस को इसकी सूचना दी। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची, ब्रह्मपुरी पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने जैसे ही बंद बोरा खोला। उसमें महिला का क्षत विक्षत  नग्न शव मिला। एसओ ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह के अनुसार महिला के शरीर के शरीर पर कपडे़ नहीं थे। शरीर के आठ टुकड़े किए गए थे। सिर और धड़ अलग- अलग थे। उसके हाथ और पैर काटे गए थे। दोनों पैरों के दो -दो टुकडे़ किए गए थे। शरीर के सभी क्षत विक्षत हिस्सों पर खून लगा था। महिला के गले में रस्सी बंधी थी। शव की हालत देख लग रहा था कि महिला के गले में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर उसकी हत्या की गई। इसके बाद उसके शरीर के आठ टुकड़े कर शव को बोरे में बंद कर यहां लाकर डाल दिया गया। नग्न शव मिलने से महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुराचार की भी आशंका है। पुलिस का अनुमान है कि शव को तेज धार वाले गंड़ासे या फरसे से काटा गया है। क्षेत्र में महिला का आठ टुकड़ों में कटा शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैली। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह के अनुसार महिला के शव को देख उसकी उम्र 40 साल के आसपास लग रही है। आसपास के लोगों को सूचना देकर बुलाया और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे रखा जाएगा। यदि शिनाख्त नहीं हुई तो उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्डिगन और दुपट्टा मिला
मेरठ। इंस्पेक्टर के अनुसार बंद बोरे में पुलिस को शव के साथ एक बादामी कलर का कार्डिगन और मेहरूम कलर का दुपट भी अलग से रखा हुआ मिला। उम्मीद है कि ये दोनों चीजें महिला की हैं। संभवत: हत्या के बाद उक्त चीजें बोरे में बंद करके यहां डाली गई है।


नजदीकी हो सकते हैं हत्यारे 
मेरठ। नग्न शरीर, फ ांसी देकर हत्या और शरीर के आठ टुकड़े । साफ है कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई। इस बेरहम हत्या के पीछे कई आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इतनी बेरहमी से हत्या तभी होती है जब हत्यारे के सिर पर खून सवार हो। आशंका है कि हत्यारे महिला से खुनस खाए हुए थे। उसके नग्न हालत में मिलने से इस बात की आशंका भी है हत्यारे महिला के परिचित या नजदीकी हैं। इंस्पेक्टर ब्रह्पुरी का कहना है कि महिला की शिनाख्त होने पर ही हत्यारों तक पहुंचना संभव होगा। पता किया जा रहा है कि उक्त महिला की आसपास के थानों में कहीं गुमशुदगी को दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed