{"_id":"6a8c5f2668df8a3b4707ff25","slug":"body-of-laborer-missing-for-three-days-found-near-transformer-meerut-news-c-72-1-mct1011-158248-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तीन दिन से लापता मजदूर का ट्रांसफार्मर के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तीन दिन से लापता मजदूर का ट्रांसफार्मर के पास मिला शव
विज्ञापन
-सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी मजदूर नावेद (27) का शव सोमवार सुबह रामा कुंज कॉलोनी के पास ट्रांसफार्मर के समीप पड़ा मिला। वह 21 अगस्त से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टयता बिजली के करंट से उसकी मौत हो सकती है।
शोभापुर गांव निवासी जुनैद ने बताया कि उसका भाई नावेद मजदूरी करता था। उसकी शादी रोहटा क्षेत्र के थिरोट गांव निवासी नरगिस से लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। जुनैद के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह उसका भाई रोजाना की तरह काम के लिए घर से निकला था। शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जुनैद ने थाने में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सोमवार सुबह वर्णिका स्टेट कॉलोनी के पास ट्रांसफार्मर के समीप लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। कुछ ही देर में परिजन भी वहां पहुंच गए और शव की पहचान नावेद के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी और बच्चों समेत परिजनों का रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-कुछ दिन पूर्व गावं में हुआ था झगड़ा
जुनैद ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके भाई नावेद का गांव के युवकों से झगड़ा हुआ था। युवकों ने नावेद की पिटाई कर दी थी। युवकों ने उसके भाई को भुगतने की धमकी दी थी। पुलिस परिजनों से युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस घटना को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।