{"_id":"5fe249218ebc3e3c9114ae09","slug":"body-of-kidnapped-youth-found-in-gangahar-13-days-ago-from-crusher-sardana-news-mrt516920876","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 दिन पहले कोल्हू से अपहृत युवक का शव गंगनहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 दिन पहले कोल्हू से अपहृत युवक का शव गंगनहर में मिला
विज्ञापन

सरधना। नंगला आर्डर-अटेरना के जंगल स्थित कोल्हू से अपहृत किए गए युवक का शव नौ दिन बाद मंगलवार को पूठखास गंगनहर पुल के निकट मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरधना के गुजरान गेट की रहने वाली सीमा पत्नी राजेंद्र ने बताया कि दौराला निवासी उसका भतीजा प्रशांत उर्फ कल्लू उनके पास रह रहा था। 13 दिसंबर को दो युवक बाइक से कोल्हू पर पहुंचे और प्रशांत को अपने साथ ले गए। इसके बाद अगले दिन प्रशांत की बाइक अटेरना गंगनहर पुल पर खड़ी मिली थी। परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो प्रशांत लापता था। युवक के न मिलने पर परिजनों ने पुलिस के सामने हंगामा भी किया था। एसपी देहात के आदेश पर पीएसी के गोताखोरों ने गंगनहर में प्रशांत को काफी तलाश किया था, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। वहीं परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों को जेल भेज चुकी है। मंगलवार को रोहटा थाना क्षेत्र में पूठखास के पास गंगनहर में प्रशांत का शव मिला। सूचना पर परिजन और सरधना थाना पुलिस पहुंच गई। प्रशांत की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।