यूपी: खेत में मिला हाथी का शव, वन विभाग की टीम ने जताया हत्या का शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बिजनौर जनपद के रेहड़ थाना क्षेत्र में अमानगढ़ वन रेंज से सटे गांव मलौनी में हाथी का शव मिला है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वन अधिकारियों का कहना है कि बरेली से टीम के पहुंचने पर हाथी पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं फसलों की बर्बादी से आक्रोशित किसानों ने वन विभाग अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वन विभाग ने हाथी की हत्या का शक जताया है।
बुधवार को वन विभाग की टीम को अमानगढ़ वन रेंज और कार्बेट नेशनल पार्क के बॉर्डर पर मलौनी गांव में चंद्रमोहन के खेत में हाथी का शव मिलने की सूचना मिली। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वन दारोगा जयपाल सिंह का कहना है कि मृत नर हाथी है, जिसकी आयु लगभग 45 वर्ष है। हाथी के दोनों दांत सुरक्षित हैं। हाथी के शरीर कई जगह चोट के निशान हैं। आशंका है कि किसी ने हाथ को जान से मारने की फिराक में हमला किया है। जिससे उसकी मौत हो गई है।
वहीं, हाथी के मौत पर संवेदना व्यक्त करने के बजाए किसानों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आरोप है कि वन विभाग की अनदेखी के चलते वन्यजीव किसानों के फसल उजाड़ रहे हैं। इस दौरान गिरीश शर्मा, किरण शर्मा, हेमंत, रोहित, चौधरी बलजीत सिंह, मलकीत सिंह जगदीप, भूपेंद्र, जोगेंद्र, विक्रम, बलवीर आदि मौजूद रहे। वहीं वन दारोगा जयपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वन्यजीवों पर हमला करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/