फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of contractor who left home for a haircut found in a drain.

Meerut News: बाल कटवाने घर से निकले ठेकेदार का नाले में मिला शव

Wed, 14 Oct 2026 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Body of contractor who left home for a haircut found in a drain.
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। खड़ौली गांव निवासी पत्थर ठेकेदार इसरार (32) का शव बुधवार सुबह रोहटा रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी के पास नाले में पड़ा मिला। वह सोमवार शाम घर से बाल कटवाने के लिए निकले थे। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खड़ौली गांव निवासी ताहिर ने बताया कि उसका बेटा इसरार पत्थर ठेकेदारी का काम करता था। उसकी शादी शालू से हुई थी। दंपती के चार साल का बेटा अरहम है। परिजनों के अनुसार, वह मंगलवार शाम को बाल कटवाने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया, मगर मोबाइल बंद आ रहा था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रोहटा रोड पर नंद विहार कॉलोनी के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान नहीं थे। इसरार के रूप में शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि युवक नशे का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।परिजनों ने काेई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed