फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of a middle aged man was found hanging from a beam in his brother in law s under construction house

UP: साढ़ू के निर्माणाधीन मकान में बल्ली पर लटका मिला अधेड़ का शव... पत्नी आठ महीने से रह रही बहन के घर

Sun, 22 Jun 2025 10:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Jun 2025 10:25 PM IST
सार

मृतक की पत्नी भावना पिछले करीब 8 माह से गांव खाईखेड़ी में ही अपनी बहन के घर पर रह रही थी। पति भी करीब दस दिन पूर्व ही गांव खाईखेड़ी में आया था।

विज्ञापन
Body of a middle aged man was found hanging from a beam in his brother in law s under construction house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी में जनपद बागपत के थाना रमाला के गांव फतेहपुर चक निवासी 45 वर्षीय टीटू का शव अपने साढ़ू के निर्माणाधीन मकान में बल्ली पर लटका मिला। गले में रस्सी बंधी हुई थी। 

विज्ञापन

गांव खाईखेड़ी निवासी राज मिस्त्री राजकुमार गांव में अपना मकान बना रहा है। उसका साढ़ू जनपद बागपत के थाना रमाला के गांव फतेहपुर चक निवासी 45 वर्षीय टीटू पिछले करीब दस दिन से उसके पास रहकर मकान बनवाने में उसका सहयोग कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सवेरे करीब छह बजे पुरकाजी पुलिस को कंट्रोल रूम मुजफ्फरनगर से टीटू के फांसी के फंदे पर शव लटके होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि शव निर्माणाधीन मकान में लगी एक लकड़ी की बल्ली पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जीभ मुंह से बाहर निकली हुई थी। 

विज्ञापन

मृतक की पत्नी आठ माह से रह रही थी गांव खाईखेड़ी
पुलिस ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पति-पत्नी में विवाद के चलते उसकी पत्नी भावना पिछले करीब 8 माह से गांव खाईखेड़ी में ही अपनी बहन के घर पर रह रही थी। पति भी करीब दस दिन पूर्व ही गांव खाईखेड़ी में आया था। मृतक का 18 वर्ष का एक पुत्र है, जो कश्मीर में कुछ काम करता है। 12 वर्ष की एक पुत्री है, जो गांव खाईखेड़ी में अपनी मां के साथ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed