फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bodi building me trun ne baji mari

बॉडी बिल्डिंग में तरुण ने बाजी मारी, 140 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Mon, 10 Sep 2018 02:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 10 Sep 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
bodi building me trun ne baji mari
meerut - फोटो : amarujala
खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल चेतना मेले के अंतर्गत क्रीड़ा भारती और उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग कार्यवाहक अशोक और शर्मा देवेंद्र सिंह प्रदेश मंत्री भाजपा ने किया।
विज्ञापन

अशोक शर्मा ने क्रीड़ा भारती खेल चेतना मेले के अंतर्गत कराए जा रहे सभी खेलों के लिए उन्हें बधाई दी। फिटनेस 171 सेंटीमीटर में मिलन मनोठिया मेेरठ ने प्रथम, फिटनेस 171 सेंटीमीटर से अधिक में मेरठ के असद ने स्थान हासिल किया।
बॉडी  बिल्डिंग 55 किलोग्राम में हापुड़ के तरुण शर्मा ने प्रथम, 60 किलोग्राम में मथुरा के मोहित राणा ने प्रथम, 65 किलोग्राम में कानपुर के आलोक पाल ने प्रथम, 70 किलोग्राम में आगरा के अमित कुमार, 75 किलोग्राम में आगरा के पंकज गुज्जर, 80 किलोग्राम में जौनपुर के अवधेश यादव, 85 किलोग्राम में सहारनपुर के  दिग्विजय सिंह और 85 किलोग्राम से अधिक में आगरा के शादाब कुरैशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ओवर आल मिस्टर उत्तर प्रदेश आगरा के पंकज सिंह, मिस्टर मसल्स मैन आगरा के शादाब और बेस्ट पोजर कानपुर के आलोक पाल को चुना गया। मनीष कुमार, राजेश गुप्ता, महबूल आलम, अनीश अहमद, सुनील शर्मा, अंसार, केपी, त्यागी, गाविंद सैनी, कपिल त्यागी अमन गुप्ता और संदीप चौधरी मौजूद रहे।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed