{"_id":"608333828ebc3ebd0968351c","slug":"board-of-studies-to-start-soon-on-new-education-policy-city-news-mrt5357650141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति को लेकर जल्द शुरू होंगी बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति को लेकर जल्द शुरू होंगी बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक
विज्ञापन

- कुलपति ने सभी डीन, विभागाध्यक्ष की बुलाई 28 अप्रैल को बैठक
- शासन की तरफ से सिलेबस किया गया वेबसाइट पर अपलोड, प्रदेश में 70 फीसदी समान रहेगा सिलेबस
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नई शिक्षा नीति को लेकर कैंपस में जल्द ही बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक शुरू होंगी। 30 से ज्यादा कोर्सों की बैठक होंगी। इसको लेकर कुलपति ने 28 अप्रैल को भी डीन और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है।
जुलाई से यूजी कोर्सों में नई शिक्षा नीति लागू होनी है। अब तक यूजी में वार्षिक परीक्षाएं होती हैं लेकिन नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद पीजी की तरह यूजी में भी सेमेस्टर सिस्टम लागू हो जाएगा। अब तीन साल में ग्रेजुएशन की डिग्री मिलती है लेकिन नई शिक्षा नीति में अगर कोई एक साल पढ़ाई करके छोड़ देता है तो भी उसको सर्टिफिकेट मिलेगा। दो साल पर डिप्लोमा, तीन साल पर डिग्री और अगर कोई आगे शोध करना चाहता है तो वह चार साल का डिग्री कोर्स कर सकता है। तीन साल एक कॉलेज से और एक साल किसी अन्य कॉलेज से भी किया जा सकता है। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि शासन की तरफ से 30 कोर्सों का सिलेबस ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। पूरे प्रदेश में 70 फीसदी सिलेबस समान होगा और 30 फीसदी सिलेबस विवि अपने स्तर से लागू कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी डीन-विभागाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं। 28 अप्रैल को कुलपति की बैठक के बाद सभी कोर्सों की बोर्ड ऑफ स्ट्डीज की बैठक शुरू कराकर सिलेबस पर मुहर लगाई जाएगी, जिससे जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में कोई देरी न हो। नए सिलेबस में पेपर पहले की तरह सौ अंकों के ही होंगे। भाषा के कई कोर्सों को लेना अनिवार्य किया गया है। सभी विषयों को अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है। इसके अलावा कैंपस में नई शिक्षा नीति के अनुरूप जो रोजगारपरक नए कोर्स शुरू होंगे, उनको लेकर भी 28 अप्रैल की बैठक में चर्चा होगी।