फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BLOs will bring 27 lakh voters on digital platform, fake votes will be cancelled.

Meerut News: 27 लाख मतदाता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाएंगे बीएलओ, फर्जी वोट कटेंगे

Wed, 19 Nov 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
BLOs will bring 27 lakh voters on digital platform, fake votes will be cancelled.
शास्त्री नगर में घर-घर जाकर मतदाताओं से बात करते डीएम वीके सिंह। .............. स्वयं
मेरठ। जनपद के 27 लाख मतदाता को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर भारत चुनाव आयोग की वेबसाइट से जोड़ने का सिलसिला बीएलओ जल्द शुरू कर देंगे। एसआईआर में गणना प्रपत्र वितरित का कार्य 97 प्रतिशत होने का दावा प्रशासन कर रहा है। दो-तीन दिन में गणना प्रपत्र को मतदाता से लेकर डिजिटल कराया जाएगा। इससे एक क्लिक होते ही फर्जी वोट एक साथ कट जाएंगेे। क्योंकि एसआईआर में सिर्फ एएसडीडी (अनउपस्थित, स्थानांतरण, मृत्यु और डुप्लीकेट मतदाता) पर काम हो रहा है।
विज्ञापन


एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) होने पर मतदाता एक जगह ही मतदान करने का अधिकार होगा। इससे कोई फर्जी वोट नहीं डाल पाएगा। 4 नवंबर से चार दिसंबर तक एसआईआर का विशेष अभियान प्रदेश में चलाया गया है। पहले चरण में गणना प्रपत्र वितरित करने का कार्य चल रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि जिले में 2758 बीएलओ बूथ से घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित का काम कर रहे हैं। करीब 97 काम हो चुका है। एक-दो दिन में गणना प्रपत्र का कार्य पूरा करने के बाद फाॅर्म को डिजिटल पर बीएलओ ही अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

एसआईआर से जनपद के 27 लाख मतदाताओं को जोड़ने का काम जिला प्रशासन कर रहा है ताकि किसी भी मतदाता का वोट न कटे। फर्जी वोटिंग पर शिकंजा और दो जगह वोट करने वाले मतदाता का एक जगह से वोट खुद ही कट जाएगा। फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए भारत चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों में एसआईआर लागू किया है। इस पर जिला प्रशासन की टीम 18 घंटे काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भूमिका
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र के दो फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। मतदाताओं को इन फॉर्मों को स्वयं भरना होगा। फॉर्म में मतदाता अपने मतदान केंद्र, नाम-पता और एक नया फोटो संलग्न करेंगे। इसके अतिरिक्त, यदि मतदाता 2003 से पहले मतदान करते थे तो उसकी जानकारी फॉर्म में भरनी होगी। वहीं, 2003 के बाद मतदान शुरू करने वाले मतदाताओं को अपने माता-पिता की जानकारी मतदान केंद्र सहित देनी होगी। इस प्रक्रिया के लिए किसी भी अतिरिक्त दस्तावेज जैसे आधार कार्ड या पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं है। वर्ष 2003 और 2025 की वोटर लिस्ट में नाम परिवर्तित है तो उसको अगले चरण में फाॅर्म-8 भरकर सुधारा जा सकता है।

विधानसभावार मतदाता और बूथों का विवरण

विधानसभा
मतदाता
बूथ
सिवालखास 344901
371
सरधना 367626
373
हस्तिनापुर
352164
369
किठौर
370179
396
कैंट
437966
439
दक्षिण
510018
488
शहर
316966
223



एसआईआर के निरीक्षण में घर-घर जाकर मतदाता से जानकारी ले रहे डीएम
फोटो भी लगा लें
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने मंगलवार को शास्त्रीनगर सेक्टर-4 स्थित एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के साथ चर्चा करके मतदाता सूची के शुद्धिकरण से जुड़े प्रत्येक चरण की गहराई से समीक्षा की। डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से जानकारी भी ली।

डीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों का वितरण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक घर से भरे हुए फॉर्म अनिवार्य रूप से प्राप्त किए जाएं। इस विशेष पुनरीक्षण को लोकतंत्र की मजबूती की नींव बताते हुए बीएलओ की सक्रियता को महत्वपूर्ण बताया। डीएम ने शास्त्रीनगर में घर-घर जाकर आमजन से पूछा कि उन्हें गणना प्रपत्र मिला है या नहीं और वे किस स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। मतदाताओं ने भी डीएम से अपनी बात साझा की और मतदाता सूची सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। डीएम ने मतदाताओं से अपील की कि वह बीएलओ को आवश्यक सूचना सही-सही उपलब्ध कराएं ताकि निर्वाचन नामावली पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटि रहित तैयार की जा सके। उन्होंने कहा है कि यह अभियान आगामी चुनावों के लिए एक सटीक मतदाता सूची सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।


लापरवाही पर चेतावनी
डीएम के साथ संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षा जोशी, बीएलओ और संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अभियान की प्रगति की रोजाना समीक्षा की जाए और किसी भी स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्या का समाधान किया जाए। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जाए। लापरवाही करने वाले बीएलओ हो या अधिकारी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शास्त्री नगर में घर-घर जाकर मतदाताओं से बात करते डीएम वीके सिंह। .............. स्वयं

शास्त्री नगर में घर-घर जाकर मतदाताओं से बात करते डीएम वीके सिंह। .............. स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed