Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BLOs will be stationed at polling booths today and tomorrow to help check names on the electoral roll.

Meerut News: मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए आज और कल बूथों पर बैठेंगे बीएलओ

Sat, 21 Nov 2026 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
BLOs will be stationed at polling booths today and tomorrow to help check names on the electoral roll.
मवाना - विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नवजीवन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में
डीएम ने मवाना और किशोरपुर समेत कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

पात्र मतदाताओं से नाम जुड़वाने और त्रुटियां सुधारने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने शनिवार को नवजीवन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय मवाना और उच्च प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर समेत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, मतदाताओं से संपर्क और गणना प्रपत्रों की स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित न रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची के अवलोकन के लिए 21 और 22 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर सकेंगे। जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर नाम जुड़वा सकते हैं। वहीं, नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर संशोधन के लिए बीएलओ से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि सभी नागरिक आलेख्य मतदाता सूची का अवलोकन कर अपना नाम और विवरण अवश्य जांचें, ताकि निर्वाचन के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीएमओ डॉ. रामप्रसाद, एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed