फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Bloody poison' dissolves in relationships, these cases have been shy

रिश्तों में घुल रहा ‘खूनी जहर’, इन वारदातों ने किया शर्मसार

Mon, 25 Sep 2017 09:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 25 Sep 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
'Bloody poison' dissolves in relationships, these cases have been shy
दंपति

मामूली विवाद में लोग रिश्तों को शर्मसार करते हुए खून से हाथ रंग रहे हैं। जिले में 24 घंटे के भीतर दूसरी शर्मसार करने वाली घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। किठौर में बृहस्पतिवार को एक पिता ने अपने भाइयों को रंजिश में फंसाने के लिए अपने ही बेटे की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। शुक्रवार को इंचौली के सैनी गांव में एक पिता ने पत्नी से विवाद होने पर सात माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। ये वारदात खून के रिश्ते को शर्मसार कर रही हैं। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाला पति अपनी ही पत्नी की हत्या में जेल जा रहा है। बेटा मां की हत्या कर रहा है। पिछले कुछ समय में जिले में ऐसी कई वारदात हुई हैं।

विज्ञापन


पढ़ें : मां गई थी दूध लेने... पिता ने दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर ले ली जान

विज्ञापन

इन वारदातों ने किया शर्मसार

'Bloody poison' dissolves in relationships, these cases have been shy
मासूम बेटी की हत्या

किठौर में बृहस्पतिवार को बेटे की हत्या में पिता गिरफ्तार।
खरखौदा के पीपलीखेड़ा में पत्नी की हत्या में 16 माह बाद पति गिरफ्तार।
हस्तिनापुर में सात माह पहले युवक ने चाचा व चाची की गोलियों से भूनकर हत्या की।
पल्लवपुरम क्षेत्र में एक साल पहले महिला की हत्या में पति गिरफ्तार।
परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक साल पहले महिला की हत्या में बेटा और पति गिरफ्तार।
लिसाड़ीगेट में दिसंबर 2016 में युवक की हत्या में भाई गिरफ्तार।
गंगानगर में दो साल पहले पत्नी ने प्रेमी के साथ पति की हत्या कर शव घर में दबाकर फर्श करा दिया।
फलावदा में डेढ़ साल पहले युवक ने बहन की गोली मारकर हत्या की।
शास्त्रीनगर में 4 साल पहले पिता ने बेटी की पानी के टब में डुबोकर हत्या की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed